Rituraj Singh Died: टीवी इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। बीती रात कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
59 साल के ऋतुराज सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। एक्टर रिकवर भी हो गए थे, लेकिन अचानक आए कार्डिएक अरेस्ट ने उनकी जिंदगी छीन ली।
किस बीमारी से परेशान थे ऋतुराज ?
ऋतुराज सिंह पेनक्रियाज की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए कुछ समय पहले वो हो हॉस्पिटल में भर्ती भी हुए थे। हालांकि, एक्टर डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट आए थे, इसके बाद 19 फरवरी की रात ऋतुराज सिंह को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया।
शोक में डूबा परिवार
ऋतुराज सिंह के करीबी दोस्त अमित बहल ने उनके निधन के खबर की पुष्टि की है। ईटाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण वो चल बसे हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें पेनक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वो घर लौट आए थे, जहां कार्डियक की वजह से वो गुजर गए।”
CINTAA expresses its condolences on the demise of Rituraj Singh (Member since July 2000)
.#condolence #condolencias #restinpeace #rip #riturajsingh #condolencemessage #heartfelt #cintaa pic.twitter.com/FhXfl0OW6o— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) February 20, 2024















