उज्जैन : प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था में नया बदलाव किया गया है। मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब पारंपरिक भोजन के साथ दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने मंगलवार से इस विशेष व्यवस्था की शुरुआत कर दी है।
महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन का प्रसाद, नई व्यवस्था शुरू











