मुंबई । करण जौहर की नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस कि ओर से मिक्स रिस्पांस मिल रहा है। किसी को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। तो किसी को ये फिल्म ठीक ठाक लग रहा है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को मिक्स रिव्यू दिए है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कही पर कभी खुशी कभी गम बनने का प्रयास करती है। तो कहीं पर कल हो ना जैसी सीन्स आ जाते है। इसे एक फैमिली ड्रामा फिल्म की तरह पेश किया गया है। जिसमें रणवीर और आलिया एक दूसरे से प्यार करते है। दोनों शादी करना चाहते है लेकिन अपने अपने परिवार के मर्जी से।
Read more: वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है ये 15 टीमें, जानें भारत का नाम है की नहीं?
रॉकी पंजाबी फैमिली से आता है। जबकि आलिया का किरदार बंगाली है। दोनों एक्टर तीन महीने के लिए एक दूसरे के घर जाते है। फैमिली वालों को मनाते है। इसी के आस पास फिल्म की कहानी बुनी गई है। फिल्म में कहने को तो जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज अभिनेता है लेकिन करण जौहर ने इनके साथ इंसाफ नहीं किया। इन तीनों ही एक्टर को गिनती के डॉयलाग दिए गए है। फिल्म 5 लंबे लंबे किसिंग सीन दिए गए है। ऐसे मे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आप परिवार के साथ नहीं देख सकते।
Read more: वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है ये 15 टीमें, जानें भारत का नाम है की नहीं?
रणवीर सिंह ने स्टोरी के डिमांड के हिसाब से ठीक ठाक काम किया है। कई जगह उनके डॉयलाग आपको हसाने पर भी कामयाब हो जाते है। वहीं कई जगह रणवीर ओवरएक्टिंग करते हुए दिखाई देते है। आलिया साड़ी में अच्छी लग रही है। फिल्म की कहानी महिलाओं पर केंद्रित है। फिल्म के गाने औसत से है। अरिजीत के गानों में जान है। जो आपका मूड बना ही देंगे। बाकि फिल्म कहने को तो बड़े बजट के साथ बनाई गई है लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आापको हमेशा याद रहे। करण जौहर का डायरेक्शन इस फिल्म में सबसे ज्यादा कमजोर है। रणवीर और आलिया को उनके फैंस इस फिल्म के लिए तो कतई याद नहीं करेंगे।
Read more: वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है ये 15 टीमें, जानें भारत का नाम है की नहीं?















