Advertisement Carousel

अक्षय और सनी देओल के बीच छिड़ी जंग, जानिए किसका पलड़ा भारी…

मुंबई । सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे टाइम से कर रहे है। 11 अगस्त को गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 के साथ होने वाला है। गदर ने साल 2001 में कमाई के मामलें में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के सेकंड पार्ट का इंतजार है।

दर 2 का टीजर आ चुका है। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। फिल्म के अब तक दो गाने आ चुके है। उड़ जा काले कांवा ने सोशल मीडिया में धूम मचाई। तो वहीं खैरियत सांग ने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। अब इस फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। जिसकी जानकारी फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ट्वीट करके दी है।