Advertisement Carousel

Upcoming Action Movies: साल 2024 में आने वाली है ये 5 धांसू एक्शन फिल्में, पूरा मुल्क कर रहा है इंतजार, यहां जाने कैसे देख सकेंगे

Upcoming Action Movies साल 2023 की तरह ये साल भी धमाकेदार होने वाला है. इस साल एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’, अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ समेत कई फिल्में शामिल हैं. वरुण धवन भी एक्शन जॉनर में कमबैक कर रहे हैं.

1. क्रैक
विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ एक्शन और स्टंट से भरपूर होने वाली है. इसे आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. मूवी में विद्युत जामवाल के साथ अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी नजर आने वाले हैं. ये पिक्चर 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है.

Read More : CG News: पैसों की बारिश करने का झांसा देकर लड़कियों को फंसाता था जाल में, फिर तांत्रिक सहयोगियों के साथ मिलकर मिटाता था हवस, ऐसे हुआ मामले का खुलासा 

2. योद्धा
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इसमें सिद्धार्थ के अलावा राशि खन्ना और दिशा पटानी लीड रोल्स में हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है. फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करने का तरीका बेहद खास था. पोस्टर को दुबई में करीब 13000 फीट की ऊंचाई से लॉन्च किया गया. फिल्म 15 मार्च को रिलीज होने वाली है. Upcoming Action Movies

3. बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. फिल्म में अक्षय-टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया भी अहम रोल में हैं. पिक्चर 10 अप्रैल को रिलीज होगी.

Read More : CG News: छत्तीसगढ़ में 9 जिले के बदले गए संयुक्त कलेक्टर, मनीष मिश्रा और उमाशंकर को रायपुर की जिम्मेदारी, रुचि शर्मा को अवर सचिव की कमान

4. जॉन अब्राहम की ‘तेहरान’
शाहरुख खान की ‘पठान’ में जॉन अब्राहम ने विलेन का रोल निभाया था. इस फिल्म के बाद अब जॉन ‘तेहरान’ में नजर आने वाले हैं. पिक्चर में जॉन के साथ मानुषी छिल्लर की जोड़ी दिखाई देने वाली हैं. पिक्चर 26 अप्रैल को रिलीज होगी.

5. बेबी जॉन
‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन लीड रोल निभा रहे हैं. ये फिल्म इस साल 31 मई को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये है कि ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार इस पिक्चर को प्रोड्यूस कर रहे हैं.