मुंबई । सनी देओल की नई फिल्म गदर 2 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने एक प्रेस मीट रखी थी। इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सनी देओल ने ऐसी बात बोल गए जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। सनी भारत पाकिस्तान के रिश्ते के बारें में बातचीत करते हुए कहा “दोनों तरफ (भारत-पाकिस्तान) प्यार है। यह राजनीतिक खेल है जो यह सारी नफरत पैदा करता है। और आप इस फिल्म में भी वही देखेंगे।” लोग नहीं चाहते कि हम आपस में लड़ें।
Read more: राजधानी में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सामने आई ये बड़ी वजह.
खैर सनी देओल की फिल्म गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस का मिक्स रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि सनी के संवाद और उनकी एक्टिंग काफी तगड़ी है। जिसे देखने के बाद फैंस तारीफों के पुल बांध रहे है। इस फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की OMG 2 के साथ होने वाला है।
Read more: राजधानी में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सामने आई ये बड़ी वजह.















