BOLLYWOOD MASALA ; बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में जाकर लोगों को अपनी धमाकेदार एक्टिंग से लोगो को अपना दीवाना बनाने वॉली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में है वे नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल इवेंट में शामिल होने भारत आई थी, वही उनके साथ में उनके पति निक जोनास और बेटी मालती भी भारत आई है. यहां उन्होंने इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुआ ऐसा खुलासा किया की सब के होश उड़ गए मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे बॉलीवुड में ठिकाने लगाने की कोशिश चल रही थी. इसलिए मैंने अपना घोडा हॉलीवुड की तरफ मोड़ लिया।
Bollywood Masala : हिंदू मुस्लिम विवाद में फंसी प्रभास की आदिपुरुष हुआ FIR
BOLLYWOOD MASALA; प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद मानों आग लग गयी हो, उनके फैंस तरह तरह की बात बॉलीवुड के बारे में करने लगे, उनके इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया में करन का एक वीडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे यह साफ – साफ सुना जा सकता है कि जिसमे वे कहते सुनाई दे रहे है कि मैंने अनुष्का शर्मा का कैरियर खाने की कोशिश की थी लेकिन आदित्य चोपड़ा नहीं माने बाद में मै भी उनके काम से काफी प्रभावित हुआ.
Bihar Violence; बिहार के C.M. नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा दंगा बीजेपी की पूर्वनियोजित साजिश
BOLLYWOOD MASALA; वो कह रहे हैं कि मैं पूरी तरह से अनुष्का के करियर का मर्डर करना चाहता था. क्योंकि जब मुझे आदित्य चोपड़ा ने उनकी फोटो दिखाई, तो मैंने कहा, ‘नहीं नहीं, आप पागल हो गए हैं क्या. आप इसको साइन कर रहे हैं. दिमाग खराब हैं! आपको अनुष्का शर्मा को साइन करने की कोई ज़रूरत नहीं है.’ उन दिनों एक नई लीडिंग एक्ट्रेस आई थीं. मैं चाहता था कि आदि उसे साइन करें. मैं पीछे से पूरी तरह इनका मामला खराब करने पर लगा हुआ था. फिर जो फिल्म बनी ‘रब ने बना दी जोड़ी’. वो भी मैंने बड़े बेमन से देखी.”
करण जौहर यहां जिस दूसरी लीडिंग लेडी की बात कर रहे हैं, वो हैं सोनम कपूर. ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में सोनम को कास्ट किए जाने की चर्चाएं थीं. मगर आदित्य चोपड़ा को अनुष्का का काम ज़्यादा पसंद आया था. इसलिए उन्होंने करण जौहर के कहने पर भी अनुष्का को फिल्म से नहीं हटाया. तब तक सोनम कपूर ने ‘दिल्ली 6’ साइन कर ली थी. खैर, इसी बातचीत में करण आगे कहते है कि -”फिर जब मैंने ‘बैंड बाजा बारात’ देखी, तो मैंने अनुष्का को फोन किया. क्योंकि मैं उनसे माफी मांगना चाहता था. और उनकी परफॉरमेंस की तारीफ करना चाहता था. माफी इसलिए क्योंकि मुझे शर्मिंदगी हो रही थी कि मैंने अद्भुत प्रतिभा की धनी एक्ट्रेस का करियर खराब करने की सोची. तारीफ इसलिए क्योंकि वो मुझे लगा कि उनका काम शानदार था.”














