Advertisement Carousel

सूर्या 42 का टीजर रिलीज, फैंस बोले – बवाल है कंगुवा का टीजर…

मुंबई। साउथ सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म कंगुवा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कंगुवा के टीजर ने आते ही सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है। फैंस और क्रिटिक्स कि ओर से कंगुवा के टीजर को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सूर्या के 48वें जन्मदिन के मौके पर रात 12 बजे इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। फिल्म का टीजर तमिल के साथ साथ तेलुगु, कन्नड़, मलयाली औ हिंदी में भी रिलीज किया गया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में सूर्या की एंट्री से पहले ऐसा यशोगान है, जो एक योद्धा के पराक्रम को अद्भुत तरीके से ग्लोरिफाई करता है। वीडियो में सुनाई दे रहा ये यशोगान उस वीर योद्धा की पिछली कई पीढ़ियों को याद करता है, जो आपको स्क्रीन पर नजर आने वाला है। सूर्या का लुक इस टीजर में काफी तगड़ा है। शिवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।