Advertisement Carousel

सोशल मीडिया पर छाए अक्षय कुमार के ये 2 सीन, शिव के दूत बनकर अक्षय कुमार ऐसे करेंगे पंकज त्रिपाठी की मदद

मुंबई : how to watch Oh My God trailer अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 का ट्रेलर आ चुका है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों के इस पर पॉजिटिव रिऐक्शंस दिख रहे हैं। मूवी के दो सीन्स ने खासतौर पर लोगों का ध्यान खींचा है। पहला ओपनिंग सीन और दूसरा आखिरी। इन दोनों सीन्स से सेंसर बोर्ड की कांट-छांट का अंदाजा भी लग रहा है। साथ ही रामायण को ‘राम’ अरुण गोविल को देखकर भी लोग काफी खुश हैं। बता दें कि फिल्म में 27 कट्स की रिपोर्ट आ चुकी है। बदलाव के साथ फिल्म दर्शकों को देखने को मिलेगी।

Read More : Heart Attack: इस दिन पड़ता है सबसे गंभीर दिल का दौरा, अध्ययन में हुआ बड़ा खुलासा 

पहले सीन के चर्चे
अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म ओएमजी 2 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फिल्म के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। इस वजह से ट्रेलर आने में भी देरी हुई। मूवी में अक्षय कुमार पहले भगवान के रोल में थे, जिसे बाद में बदला गया है। यह बदलाव आपको ट्रेलर की शुरुआत में ही देखने को मिल जाएगा। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि दर्शकों को यह सीन काफी पसंद आ रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ट्रेलर इम्प्रेसिव है और मुझे यकीन है कि लोगों को पसंद आएगा। महादेव का शुरुआती सीन देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।

Read More : विधानसभा चुनाव से पहले दो हजार लोगों ने थामा भाजपा का दामन, ओम माथुर और अरुण साव ने किया स्वागत 

एडल्ट एजुकेशन के मुद्दे को उठाती है OMG 2

में परेश रावल की कोर्ट में कान्हा बनकर मदद करने वाले अक्षय कुमार अब शिव के दूत बनकर पंकज त्रिपाठी के कष्ट हरते हुए दिखाई देंगे। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है शिव की आकृति से, जो अपने सबसे प्रिय नंदी को ये बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वह शिव गण में  से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें। इसके बाद शुरू होती है कहानी, जहां कोर्ट में आरोपी पंकज खुद का ही केस लड़ते हुए नजर आते हैं। जिनका एक साधारण से परिवार है, लेकिन स्कूल में उनके बेटे के साथ घटी एक घटना उनकी जिंदगी बदल देता है।

Read More : विधानसभा चुनाव से पहले दो हजार लोगों ने थामा भाजपा का दामन, ओम माथुर और अरुण साव ने किया स्वागत

शिव के दूत बनकर अक्षय कुमार ऐसे करेंगे पंकज त्रिपाठी की मदद

फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। हालांकि, वह भगवान भोलेनाथ के भक्त पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस लड़ रही हैं। उनका किरदार ट्रेलर में बहुत ही पावरफुल है। हालांकि, शिव के दूत बने अक्षय कुमार के किरदार को ट्रेलर में बहुत ज्यादा नहीं दिखाया गया है। ट्रेलर में उनका एक ही डायलॉग है। उनके किरदार को अब भी सरप्राइज रखा गया है। अमित राय के निर्देशन और वायाकॉम-18 के बैनर तले बनी ‘ओह माय गॉड-2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘गदर 2’ से टकराएगी।