WhatsApp Chat Lock वाट्सऐप ने हाल ही में चैट लॉक फीचर पेश किया है. इस फीचर का यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. बीटा वर्जन पर इसकी काफी समय से टेस्टिंग चल रही थी. नए फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप की प्राइवेसी और ज्यादा बढ़ गई है. वैसे तो इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पहले से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलता है, लेकिन अगर आपका फोन किसी के हाथ लग गया तो वो आपकी पर्सनल चैट पढ़ सकता था. अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आप आसानी से चैट लॉक कर पाएंगे.
वॉट्सऐप चैट को लॉक करना काफी आसान है. चैट लॉक को आप फिंगरप्रिंट, फेसलॉक, Face ID और पिन से कंट्रोल कर सकते है. दिलचस्प बात ये है कि इस फीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और वेब तीनो पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
Read More : Salary Hike of Empoyess : सरकार ने इनकी सैलरी बढ़ाने का किया ऐलान, अब हर महीने इतने रुपए का होगा भुगतान
ऐसे लॉक करें पर्सनल चैट
अगर आप भी पर्सनल वॉट्सऐप चैट को लॉक करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें.
- स्टेप 1 : सबसे पहले उस कॉन्टेक्ट को ओपन करें जिसकी चैट आप लॉक करना चाहते हैं.
- स्टेप 2 : यहां कॉन्टेक्ट इंफो में आपको Chat Lock का ऑप्शन दिखेगा इस पर .
- स्टेप 3 : चैट लॉक में Lock this Chat with Fingerprint के ऑप्शन पर टैप करके उसे ऑन कर दें.
- स्टेप 4 : अब आपको अपना फिंगरप्रिंट स्कैन करना होगा, इसके लिए स्क्रीन पर मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर पर टैप करें.
- स्टेप 5 : फिंगरप्रिंट सेंसर सबमिट होते ही उस कॉन्टेक्ट की वॉट्सऐप चैट लॉक हो जाएगी, और आपके अलावा कोई और चैट नहीं खोल पाएगा.
लॉक चैट को कैसे पढ़े?
- स्टेप 1 : चैट टैब पर जाकर नीचे कि तरफ स्वाइप करें.
- स्टेप 2 : लॉक्ड चैट वाले फोल्डर पर टैप करें.
- स्टेप 3 : फिंगरप्रिंट या फेस आईडी कंफर्म करें.
- स्टेप 4 : लॉक्ड चैट खुल जाएगी, और आप मैसज कर सकते हैं.
Read More : Wrong Size Bra: कहीं गलत तो नहीं आपकी ब्रा का साइज? हो सकते हैं ये साइट इफेक्ट, जानें यहां
चैट लॉक का फायदा
WhatsApp Chat Lock चैट लॉक करने से आप अपने इम्पोर्टेन्ट चैटस को लॉक करके अलग फोल्डर में रख पाएंगे. ये उस समय के लिए बेस्ट है जब आप का फोन कोई और इस्तेमाल करता है, जैसे अगर आपके बच्चे आपका फोन इस्तेमाल करते हैं तो अपने ऑफिस की जरूरी चैट को लॉक कर सकते हैं. इससे आपके जरूरी मैसज डिलीट नहीं होंगे.














