Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में दिखेगी अयोध्या की झलक, बनाई जाएगी रामलला की भव्य प्रतिकृति…

उत्तर प्रदेश के रामधाम अयोध्या में 6 दिन चले अनुष्ठान के बाद सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। इसके साथ ही वहां बने भव्य राम मंदिर के कपाट भी ऍम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पूरे अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, RSS प्रमुख मोहन भागवत​​​​​ समेत 6 यजमान शामिल हुए।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

इससे पहले इस समारोह में पहुंचे अतिथियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई गई। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हाथ में चांदी का छत्र और लाल अंगवस्त्र लेकर मंदिर पहुंचे। फिर कमल के फूल से पूजा-अर्चना की। आखिर में पीएम ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री समेत बड़े नेताओं का सम्बोधन हुआ। वही निर्मोही अखाड़ा के स्वामी गोविंदगिरि के हाथ से जल पीकर 11 दिन उपवास खोला। इस तरह कल देशभर में साल की पहली दीवाली मनाई गई। भारत भर में जश्न का माहौल देखा गया। देर रत तक आतिशबाजी होती रही। मंदिरों में भोग भंडारे तो जागरण के कार्यक्रम के साथ देर रात तक रामभक्तो की भीड़ सड़को पर नजर आई।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी