Advertisement Carousel

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, यहां देखें तस्वीरें

Chhattisgarh Election 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित सीट बिंद्रानवागढ़ में 3 बजे और बाकी 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 5.71% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा गरियाबंद में 10.50% और सबसे कम सक्ती में 2.69% मतदान हुआ है। साथ ही प्रत्याशी और प्रदेश के दिग्गज नेता भी मतदान करने के लिए अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जा रहे हैं।