साजा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू अपनी पत्नी सती साहू के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की। साजा विधानसभा सीट में उनके सामने सात बार के विधायक और भूपेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे सामने है।








