दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू अपने गृहग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यामिक स्कूल ग्राम पंचायत पाऊवारा में सुबह 8 बजे बूथ क्रमांक 206 में अपना मतदान किया। ताम्रध्वज साहू ने सबसे अपील कि है मतदान अवश्य करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं और आम जनता के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है।








