रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत सपरिवार मतदान करने पहुंचे। मूणत ने मायाराम सुरजन उत्कृष्ट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र चौबे कालोनी में माता, पत्नी, पुत्र-पुत्री और बहू के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया।








