Advertisement Carousel

Chhattisgrh : टेलर ने गला काटकर की खुदकुशी, कमरे में मिली लाश… पुलिस मामले की जांच में जुटी

बिलासपुर:  सनकी युवक ने खुद का गला रेत कर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर की पहली मंजिल पर बंद कमरे में मिली है। गला काटने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काटी थी। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। 14 अक्टूबर को उसकी लाश कमरे में मिली। बताया जा रहा है युवक सनकी किस्म का था। वह सिलाई मशीन चलाता था लेकिन महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था। गांव में उसका एक भाई रहता है। पिछले कुछ समय से वो गांव जाने की जिद भी कर रहा था। फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में अव्वल राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण कॉन्क्लेव में मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन राज्य का सम्मान…

पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करौद निवासी रोहित जलतारे (36) उसलापुर के वसुंधरा नगर में रहता था। उसके साथ बड़ा भाई-भाभी और उसकी मां भी रहती थी। रोहित नेहरू नगर स्थित एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था। महीने भर पहले उसने काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार (14 अक्टूबर) को दोपहर वो नीचे कमरे में सो रहा था। तभी करीब 2.30 बजे उसकी मां ने उसे उठाया, जिसके बाद वो उठकर ऊपर मंजिल के कमरे में चला गया। इस दौरान उसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घरवाले नीचे थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वो क्या कर रहा है।