Advertisement Carousel

बॉक्स ऑफिस में ऋतिक रोशन की दहाड़, फाइटर ने दूसरे ही दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड…

सिनेमाघरों में रितिक रोशन की फाइटर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस की तरफ से भयंकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जिसके चलते यह फिल्म दिन प्रतिदिन बाक्स आफिस तहलका मचा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस पिक्चर में रितिक रोशन, अनिल कपूर ,दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

फ़िल्म क्रिटिक तारण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म  ने अपने पहले दिन 21 करोड़ का जबरदस्त बिजनेस किया है । दूसरे दिन इस पिक्चर ने जबरदस्त कमाई की और 41 करोड़ 40 लाख का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस हिला दिया।