Advertisement Carousel

Tamilnadu; उद्घाटन करते ही नेता जी ने बस को ठोका खम्बे से

Tamilnadu ; वो कहावत है ना की नेता जी जब कोई भी काम करते है तो सुर्खियों में आ ही जाते है ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम से आ रहा है जहा के विधायक ने अपने इलाके में एक नयी बस सर्विस का उद्घाटन किया इसके बाद उन्होंने बस भी चलाई और बस को चलाते – चलाते नेता जी संतुलन खो बैठे और बस गढ्ढे में फंस गयी फिर क्या था कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह से बस को नेता जी के समर्थकों ने बड़ी मुश्किलों से बाहर निकाला।

IPL 2023: दिल्ली से गुजरात को मिला 163 रनों का टारगेट, शमी और राशिद ने गेंद से किया कमाल

Tamilnadu; दरअसल कांचीपुरम से डीएमके विधायक सीवीएमपी एझिलारसन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक नई बस सेवा की शुरुआत की. विधायक जी ने बस सेवा की शुरुआत वाले दिन ही कहा कि मैं भी चलाकर देखता हूं. जैसे ही विधायक जी बस की ड्राइविंग सीट पर बैठे और गियर डाला. थोड़ी दूर जाते ही बस सड़क किनारे लगे पार्टी के झंडे से टकराकर छोटे से नाले में घुस गई. उसके पास ही एक खंभा भी था. जैसे ही बस टकराई, बस में सवार विधायक और उनके साथी तुरंत नीचे उतरे. सभी लोगों ने धक्का मारकर बस को बाहर निकाला. इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है.

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के डिमर्जर के लिए शेयरहोल्डर्स की बैठक की खबर के बाद से रिलायंस के शेयर में उछाल

Tamilnadu ;ये बस पूरी भरी हुई थी. रास्ते में एक घुमाव था. घुमाव के दौरान कोने पर एक छोटा सा नाला था. विधायक को नाले का अंदाजा नहीं रहा. जैसे ही बस घुमाई, वो नाले में फंस गई. गनीमत ये रही कि दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ. हालांकि घटना में बस में भी डेंट पड़ गया. नाले से निकाले जाने के बाद सरकारी बस ड्राइवर ने बस चलाई. इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. लोग इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.