कांग्रेसी नेता और सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी को लेकर अपने प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीजेपी के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं, इसलिए बीजेपी उन्हें किसी भी तरीके से संसद भवन में नहीं लाना चाह रही है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश को जोड़ने का काम किया है इसलिए बीजेपी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद विपक्षी दलों के कई नेताओं ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज इसे अपने प्रेस कांफ्रेंस इसे चौंकाने वाली बात कहा. उन्होंने कहा कि ‘लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विपक्षी एकता की लहर का स्वागत है यह चौंकाने वाली है।
उन्होंने कहा कि हमें नफरत की राजनीति को बंद करना होगा बीजेपी हिंदू, मुसलमान के मुद्दे को उठाकर आपस में लड़ाने का काम कर रही है। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियों को एक होने की जरूरत है। आपको बता दें कि शशि थरूर ने आज पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने मिडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और वही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बताया।















