Advertisement Carousel

Ramadan: आज से शुरू हो रहा मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान महीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं…

Ramadan: मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान महीने की शुरुआत आज से हो गई है. इसे मुस्लिम समुदाय के लिए परम पवित्र माना जाता है. इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। यह महिना कभी 29 दिन का होता है तो कभी 30 दिनों का. इस महीने की शुरुआत होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग रोज रोजा रखन शुरू कर देते हैं. जिसे (उपवास को) अरबी शब्द में सौम कहा जाता है, शायद इसलिए इस मास को अरबी में माह-ए-सियाम भी कहते हैं।

Ramadan: इसे फारसी में रोजा कहते हैं। आज 24 मार्च से यह पाक शुरू हो रहा है. आज पहला रोजा है. यह हर मुसलमान के लिए रोजा रखना आवश्यक माना गया है. इसकी शुरुआत सुबह सहरी के साथ होता है और फिर शाम होने के पहले इफ्तार करके रोजा खोला जाता है.

Ramadan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रमजान महीने के शुरू होने पर शुभकामनाएं दी है.