मुंबई । रणवीर सिंह की नई फिल्म Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani सिनेमाघरों में 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन करण जौहर ने किया है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच ठीक ठाक रिस्पांस है। रणवीर सिंह का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस जैसी फिल्में रणवीर सिंह की फ्लॉप हो गई है। Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की एडवांस बुकिंग आज से खुल गई है। आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज स्टार् इस फिल्म में दिखाई देने वाले है।
बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रहे रणवीर सिंह, क्या बॉक्स ऑफिस में हिट हो पाएगी Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani …














