मुंबई। करण जौहर की नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस कि ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जिसका नतीजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने इंडिया से 11 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया है। रॉकी औऱ रानी की प्रेम कहानी को फैंस काफी ज्य़ादा पसंद कर रहे है। आज भी यह फिल्म 20 प्रतिशत से ज्य़ादा का ग्रोथ लेने वाले है। रॉकी और रानी शनिवार को 15 करोड़ से ज्य़ादा का कलेक्शन कर सकती है।
Read more: संजय दत्त का ये अवतार देख कांप जाएगी आपकी रूह, फैंस बोले – Sanju babba is best
इस फिल्म में रणवीर और आलिया की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिल रही है। शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जय बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई दे रहे है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक कलरफुल फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसकी कहानी टिपिकल बॉलीवुड फिल्म की तरह ही है। जिसमें हीरो और हीरोईन के बीच प्यार होता है। फिर दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते है। बाद में शादी के लिए परिवार वालों को मनाने का प्रयास करते है।
Read more: संजय दत्त का ये अवतार देख कांप जाएगी आपकी रूह, फैंस बोले – Sanju babba is best














