Advertisement Carousel

गमछा लपेट घूम रहा था पति, तभी पीछे से आई बीवी, उठाकर करने लगी ऐसी हरकत!

आजकल ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनकी बीवी कंधे से कंधा मिलाकर चले. वो पढ़ी-लिखी और तेजतर्रार हो, जो घर से बाहर निकलकर नौकरी भी कर सके. साथ ही अगर उसका इंटरेस्ट डांस या गायकी में है तो वो उसे भी पूरा कर सके. लेकिन कई लोग इसका नाजायज फायदा उठाने लग जाते हैं.

एक शख्स रील्स बनाने के चक्कर में अपनी पत्नी को पुतले की तरह हिलने को कहता है, तो कोई खुद की बेइज्जती करवा लेता है. ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स तौलिया लपेटकर अपने घर में टहल रहा है, लेकिन उसकी पत्नी ऐसी हरकत कर देती है कि वो भी शरमा जाता है. वो मना कर रहा है, बावजूद इसके बीवी नहीं मानी और उसे अपने गोद में उठा लिया. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ब्लू साड़ी और लाल ब्लाउज में रील्स वीडियो बना रही है. तभी उसके पीछे से उसका पति तौलिया लपेटे हुए दूसरे कमरे में जाता है. बीवी की नजर जैसे ही उस पर पड़ती है, वो उसका हाथ पकड़कर खींचने लगती है. पति खींचा चला आता है, लेकिन तौलिया खुले नहीं, इसलिए उसे पकड़ रखा है. फिर महिला डांस करने लगती है. पीछे पति चुपचाप उसे देखता है, फिर महिला ऐसी हरकत कर देती है, जिसकी उम्मीद शायद पति को भी नहीं होगी. वो पलटकर नीचे झुकती है और पूरा दम लगाकर पति को गोद में उठाने लग जाती है. पति मुस्कुराता हुआ खुद को बचाने के लिए बीवी को पकड़ लेता है, फिर वो उसे नीचे उतार देती है. लेकिन महिला का मन अभी नहीं भरा, वो घूम-घूमकर नाचने लगती है. इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है.

 

 

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @modelingboudi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो इस महिला से ही जुड़ा है. हालांकि, पश्चिम बंगाल की इस महिला ने अपने नाम और जगह का खुलासा नहीं किया है. लेकिन अक्सर ये ऐसे वीडियो ही शेयर करती है. कभी अपने पति को नचाती है, तो कभी अपनी दोनों बच्चियों के साथ रील्स वीडियो बनाती है. महिला के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब देख रहे हैं. अब तक इसे लगभग 6 लाख बार देखा जा चुका है. वहीं, हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक और शेयर किया है. सैकड़ों की संख्या में कमेंट्स आए हैं.

वीडियो पर कमेंट करते हुए अंजलि सिंह नाम की महिला यूजर ने लिखा है कि अरे आंटी… बस करो. उनका गमछा खुल जाएगा. दुलीचंद खीची ने कमेंट किया है कि इसकी सांसों का अंदाज यही कहता है कि जल्दी से इसे डॉक्टर के पास ले जाने की जरूरत है. गायत्री नाम की यूजर ने कमेंट किया है कि जिस अंदाज में भैया ने भाभी को देखा, उस हिसाब से ऐसा लगा कि अभी दो खींच के लगाएंगे. वहीं, आनिया शर्मा ने कमेंट किया कि पति का प्राण सूख रहा है और इनको मस्ती सूझ रही है. जबकि, अमित कुमार नाम के यूजर ने लिखा है कि सारा बजट मॉडलिंग भौजी (Modeling Boudi) पर ही खर्च हो जाता होगा, इसलिए पति की हालत ऐसी हो गई है.