Advertisement Carousel

रजनीकांत और सनी देओल के बीच होगा मुकाबला, क्या गदर 2 को टक्कर दे पाएगी जेलर

मुंबई । तमिल सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म के अब तक तीन-चार गाने आ चुके है। जिसे फैंस कि ओर से तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के Kaavaalaa गाने ने तो पूरा माहौल सेट कर दिया है। Kaavaalaa गाने ने अकेले पैन इंडिया लेवल पर जेलर फिल्म का बज बना दिया है। अब जेलर का ट्रेलर आने वाला है। इस बात की जानकारी साउथ के मशहूर फिल्म क्रिटिक ने दी है।

Read more: आज तक कोई नहीं तोड़ पाया संजय दत्त का ये रिकॉर्ड, जानिए क्यों नहीं बन पाए सुपरस्टार…

जेलर एक बिग बजट पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। जिसे नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। नेल्सन दिलीप कुमार ने इससे पहले थलापति विजय के साथ बीस्ट और शिवा कार्तिकेय के साथ डॉक्टर नाम की फिल्म बनाई थी। रजनीकांत की इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी सेकंड लीड के रोल में दिखाई देंगे। मलयाली सुपरस्टार मोहन लाल जेलर में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। वहीं जेलर में जैकी श्रॉफ भी दिखाई देने वाले है। जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read more: आज तक कोई नहीं तोड़ पाया संजय दत्त का ये रिकॉर्ड, जानिए क्यों नहीं बन पाए सुपरस्टार…