Advertisement Carousel

Amitabh Bachchan Birthday: आज अमिताभ बच्चन का 81वां जन्मदिन, जानिए बिग बी की लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातें

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी को कोई सदी का महानायक कहता है तो कोई उन्हें शहंशाह हुलाता है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अक्सर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। बिग बी आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में करीब पांच दशक से राज कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ किस्सों के बारे में जानते हैं।

 

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्तूबर, 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था, जो हिंदी जगत के मशहूर कवि रहे हैं। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था। अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1969 में फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेता के लिए यहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था। अपने करियर की शुरुआत में बिग बी ने हाइट से लेकर अपनी आवाज तक के लिए काफी आलोचना झेली है। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और आज उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।

Read More : Shardiya Navratri 2023: इस बार ग्रहण में होगी नवरात्र की शुरुआत, जानें इसका क्या होगा असर, पढ़ें पूरी खबर 

अमिताभ बच्चन साल में एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं, जिसकी खास वजह भी है। पहला जन्मदिन 11 अक्तूबर को मनाते हैं। इसी दिन उनका जन्म हुआ था और अपना दूसरा जन्मदिन वह 2 अगस्त को मनाते हैं। वर्ष 1982 में इसी दिन उनका दूसरी बार जन्म हुआ था। इस दिन वह मौत के मुंह से वापस आए थे। दरअसल, फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान बेंगलुरु में बिग बी के साथ एक हादसा हो गया था, इस दौरान वह मरते-मरते बचे थे। बेंगलुरु में 24 जुलाई 1982 को फिल्म ‘कुली’ के एक्शन सीन के दौरान अमिताभ बच्चन के पेट में गलती से पुनीत इस्सर का मुक्का लग गया था।

 

इस दौरान बिग बी की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी मल्टिपल सर्जरी की। इस सर्जरी के बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद भी अमिताभ की तबीयत में कुछ सुधार नहीं आ रहा था, जिस कारण डॉक्टरों को उनका एक और ऑपरेशन करना पड़ गया था। डॉक्टर्स ने बताया था कि बिग बी की हालात बहुत नाजुक है। इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को मृत तक घोषित कर दिया था। 2 अगस्त को उन्होंने अचानक अपना अंगूठा हिलाया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बीयत में सुधार आने लगा था।

 

इस दौरान केवल अमिताभ बच्चन का परिवार ही नहीं बल्कि उनके लाखों फैंस भी उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। अमिताभ बच्चन को 24 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। इस दौरान भारी संख्या में फैंस उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। बिग बी ने अस्पताल के बाहर फैंस से कहा था, ‘जिंदगी और मौत के बीच यह एक भयावह अग्नि परीक्षा थी। दो महीने का अस्पताल प्रवास और मौत से लड़ाई खत्म हो चुकी है। अब मैं मौत पर विजय पाकर अपने घर लौट रहा हूं।’

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h