Advertisement Carousel

Urfi Javed का नया बवाल! ब्रालेस होकर पूरे बदन पर लपेटी रस्सी, वीडियो देखकर चकराया लोगों का दिमाग

urfi

Urfi Javed: नई दिल्ली : करीना कपूर से अपनी तारीफ सुनकर उर्फी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। उर्फी ने ट्वीट कर लिखा ‘क्या…करीना ने ये कहा कि वह मुझे पसंद करती हैं…आई एम डेड…क्या ये सच में हो रहा है??? उर्फी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। अपने लुक से उर्फी हर दिन ही लोगों के होश उड़ाती हैं। उर्फी लगभगर हर दिन ही अपने कपड़ों को लेकर नया एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उर्फी जावेद का नाम आज टीवी की मोस्ट बोल्ड हसीनाओं की लिस्ट में सबसे टॉप पर रहता है।

Urfi Javed: एक बार फिर से उर्फी अपने नए अवतार से लोगों को क्रेजी बना रही हैं। उनका लुक देखकर लोग अपने दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए हैं।

उर्फी का फिर नया बवाल

उर्फी जावेद एक बार फिर से अतरंगी लुक में नजर आ रही हैं। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में उर्फी ने ब्रालेस होकर ग्रीन कलर की रस्सियों को अपने बदन पर लपेटा है। उन्होंने स्किन कलर के अंडरगारमेंट्स पर हरे रंग की रस्सियों से बनी  पैंट पहनी है। इसी रस्सी से उर्फी ने टॉप भी बनाकर पहना हे। इस ड्रेस में उर्फी का पूरा बदन साफ दिखाई दे रहा है। देखने की बात ये है कि उर्फी ने इस ड्रेस के साथ एक लंबी चोटी बनाई और उस पर गजरा लगाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

कैप्शन में की करीना का जिक्र

उर्फी जावेद के इस लुक को देखकर एक बार फिर फैंस की बोलती बंद हो गई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में करीना कपूर खान का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, ‘करीना ने कहा कि उन्हें मेरा आत्मविश्वास पसंद है। मेरा जीवन अब सफल हो गया है! बाय…कोई मुझे चुटकी काटो।‘ बता दें कि हाल ही में करीना ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस और आत्मविश्वास की तारीफ की है। इसके बाद से उर्फी की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

लुक देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें, किए ऐसे कमेंट्स

उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। उनके लुक पर लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। इन तस्वीरों को अब तक काफी बार देखा जा चुका है।