मुंबई । सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर राजवीर देओल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। उनकी पहली फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म बन रही है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले ही सलमान खान को लॉन्च किया गया था। राजश्री प्रोडक्शन हमेशा से ही पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता रहा है। राजश्री बैनर ने हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और विवाह जैसी शानदार फिल्में दी हैं।
यह भी पढ़े : महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुई पहचान…
राजश्री प्रोडक्शन एक बार फिर से पारिवारिक मूवी बना रहा है, जिससे राजवीर बॉलीवुड में कदम रखेंगे। सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा, जिसके बाद उन्हें राजवीर के बॉलीवुड डेब्यू से बहुत सारी उम्मीदें हैं। देखना होगा कि वो देओल खानदान का नाम बॉलीवुड में आगे बढ़ा पाएंगे या नहीं। निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में ये फिल्म बन रही है। इस तरह से ये एक्टर डायरेक्टर दोनों की पहली फिल्म होने वाली है।
यह भी पढ़े : महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुई पहचान…














