राष्ट्रपति के हाथों 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का वितरण
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का वितरण किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड जीतनेवाली फिल्मी हस्तियों को अपने हाथों से सम्मानित किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।
हर साल यह कार्यक्रम फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है जो कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा इस साल जुलाई में की गई थी। इस पुरस्कार समारोह में इस बार साउथ फिल्मों का बोलबाला रहा है।
विजेताओं की सूची में 2020 की फिल्मों के भी नाम शामिल हैं, क्योंकि कोरोना की वजह से 2 सालों से नेशनल अवार्ड का आयोजन नहीं किया गया था।
इस कार्यक्रम में संगीतकार एवं फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज को डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘1232 किमी’ में उनके गीत ‘मरेंगे तो वहीं जा कर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
पुरस्कार विजेताओं की सूची
आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – अपर्णा बालमुरली (सूरराई पोटरु के लिए)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – बीजू मेनन (एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अय्यप्पनम कोशियुम)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम फिल्म के लिए)
स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव
सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य – मध्य प्रदेश
विशेष उल्लेख राज्य – उत्तराखंड और यूपी
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार – लॉन्गेस्ट किस
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – सोरारई पोटरु
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – तन्हाजी द अनसंग वॉरियर
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला- नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एएम वसंतराव के लिए)















