Advertisement Carousel

Neena Gupta ने नातिन पर लुटाया प्यार, फोटो शेयर कर लिखा- मेरी बेटी की बेटी …

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है. हो भी क्यों ना आखिर नीना गुप्ता (Neena Gupta) नानी जो बन गई हैं. उनकी बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने अष्टमी के दिन प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी खुद मसाबा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है.

जिसके बाद अब नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने भी अपनी नातिन के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर किया है. सामने आए फोटो में अपनी नातिन को गोद में लिए नीना नजर आ रही हैं. हालांकि इस फोटो में उनकी नातिन का चेहरा नजर नहीं आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

सामने आए फोटो में नीना गुप्ता (Neena Gupta) अपनी नातिन को प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रही हैं. नानी बनने की खुशी नीना गुप्ता (Neena Gupta) के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है. इस प्यारी सी तस्वीर के साथ लिखा-‘मेरी बेटी की बेटी – रब रखा.