Advertisement Carousel

Raniganj Collection : दूसरे दिन दोगुनी हुई मिशन रानीगंज की कमाई, ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ का हाल बुरा, जानें कलेक्शन

raniganj collection अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ और भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला स्टारर ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज, जहां असली घटना को दिखाती है तो दूसरी ओर ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ महिलाओं की सेक्शुअल डिजायर्स पर बात करती है। पहले दिन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन काफी ठंडा रहा था, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मिशन रानीगंज जहां करीबन दोगुनी कमाई करती दिखी तो ‘थैंक यू..’ भी थोड़ा आगे बढ़ी। जानें दोनों फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन…

Read More : Marriage Relations : शादी के 2 साल और एक बार भी पत्नी से नहीं बनाए संबध, अब महिला के प्राइवेट पार्ट में पति ने डाली सीरिंज 

कैसा है मिशन रानीगंज का हाल

raniganj collection अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज की ओपनिंग भले ही काफी ठंडी हुई थी, लेकिन पॉजिटिव रिव्यूज के बाद फिल्म को दर्शकों ने सपोर्ट किया है और ये कलेक्शन में दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो वहीं सैकनिल्क की एडवांस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म 4.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म मिशन रानीगंज एक बड़े बजट की फिल्म है और ऐसे में इसे हिट साबित होने के लिए भी मोटी कमाई करनी होगी। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मिशन रानीगंज का बजट 120 करोड़ रुपये है।

Read More : प्रेमी की कार लेकर तीन दोस्तों संग फरार हुई प्रेमिका, पीड़ित तीन बार मिला पर न नाम जानता न पता 

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को भी मिले दर्शक

अक्षय की मिशन रानीगंज से भी ज्यादा बुरा हाल तो ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’का है। हालांकि भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला, करण कुंद्रा, अनिल कपूर और करण बुलानी स्टारर फिल्म को दूसरे दिन पहले से ज्यादा दर्शक मिले हैं। फिल्म ने पहले दिन 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि सैकनिल्क की एडवांस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म की कमाई 1.40 करोड़ रुपये की हो गई है।